रेस्टोरेंट और कैफे के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर — टेबल, KOT और GST एक ही ऐप में।
ZingBills (जिंगबिल्स) से टेबल का बिल बनाइए, ऑर्डर किचन को भेजिए और GST रिपोर्ट निकालिए, अपने एंड्रॉइड फोन या किसी भी ब्राउज़र से। इंटरनेट बंद हो जाए तब भी बिल बनता रहता है। ऐप हिंदी में भी चलता है।
टेबल और KOT
चल रही टेबलें, हर राउंड का अलग KOT किचन को, और टेबल बदलने या जोड़ने की सुविधा।
किचन डिस्प्ले
टीवी या टैबलेट पर ऑर्डर, रंग बदलते टाइमर और रश ऑर्डर सबसे ऊपर।
GST बिल
हर आइटम पर GST, CGST और SGST अलग-अलग, थर्मल प्रिंटर और WhatsApp पर बिल।
QR डिजिटल मेनू
हर टेबल पर QR कोड, फोटो और दाम के साथ मेनू, और वहीं से ऑर्डर।
टीवी मेनू बोर्ड
किसी भी एंड्रॉइड टीवी पर आपका लाइव मेनू।
ऑफलाइन भी चलता है
इंटरनेट न हो तब भी बिल बनता है और बाद में सिंक हो जाता है।
रेस्टोरेंट को कैसा बिलिंग सॉफ्टवेयर चाहिए
रेस्टोरेंट का बिल दुकान के बिल से अलग होता है। ऑर्डर कई राउंड में आते हैं, टेबल दो घंटे तक चलती है, किचन को पता होना चाहिए कि क्या बनाना है, और मालिक को पता होना चाहिए कि किस डिश से कमाई हो रही है। इसलिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में टेबल, KOT, टैक्स और स्टॉक सब साथ होना चाहिए।
डाइन-इन, टेकअवे और ऑनलाइन ऑर्डर एक जगह
टेबल का ऑर्डर टेबल पर चलता है और खाने के बाद बिल बनता है। टेकअवे ऑर्डर को छोटा टोकन नंबर मिलता है जो किचन स्लिप, किचन स्क्रीन और बिल पर एक ही रहता है। QR मेनू से आए ऑर्डर उसी ऐप में आवाज़ के साथ दिखते हैं।
कैफे और छोटी दुकान के लिए भी
वही ऐप कैफे, बेकरी, किराना और मेडिकल स्टोर के लिए भी चलता है। सेटअप में अपना बिज़नेस टाइप चुनिए।
शुरू कैसे करें
अपना मेनू जोड़िए, GST की जानकारी भरिए और पहला बिल प्रिंट कीजिए। बिना कार्ड के फ्री शुरू करें; कौन से प्लान में क्या है, यह प्राइसिंग पेज पर देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ZingBills हिंदी में चलता है?
हाँ, ऐप में हिंदी भाषा चुनी जा सकती है। प्रिंट होने वाला बिल अंग्रेज़ी में रहता है क्योंकि थर्मल प्रिंटर देवनागरी नहीं छापते।
क्या इंटरनेट के बिना बिल बन सकता है?
हाँ, बिल पहले फोन में सेव होता है और इंटरनेट आने पर सिंक हो जाता है।
क्या यह फ्री है?
आप बिना पैसे और कार्ड के शुरू कर सकते हैं। ट्रायल के बाद पेड प्लान चाहिए; मौजूदा प्लान प्राइसिंग पेज पर हैं।
क्या KOT प्रिंट होता है?
हाँ, ब्लूटूथ, USB या LAN किचन प्रिंटर पर KOT प्रिंट होता है।
Bill your first customer in the next ten minutes.
Free to start, no card, no sales call. Add your restaurant or shop name, your menu, and print.